क्यों सपा और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश में गठबंधन नहीं हो सकता?

अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी का वायरल फोटो

न्यूज़ रिवेटिंग

लखनऊ, अक्टूबर 22

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी की एक फोटो वायरल हो रही है जिससे उत्तर प्रदेश की सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

फोटो में दोनों नेता मात्रा सामने सामने हुए है लेकिन राजनीतिक गलियारों में बाद बहुत दूर तक चले गई। यहाँ तक कि राजनीतिक विशेषज्ञ इस कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन से जोड़ रहे है।

बताया जा रहा है कि दोनों का दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट में आमना-सामना हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अखिलेश और प्रियंका ने एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान दोनों के बीच कुछ मिनट बातचीत भी हुई। दोनों ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा।

अखिलेश यादव आज ही दिल्ली दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्हें सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ही अखिलेश लखनऊ वापस लौट रहे थे। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी लखनऊ आ रही थीं। प्रियंका कल बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी।

दोनों नेताओं की यात्रा के दौरान कोई बात नहीं हुई।  उन्होंने स्पष्ट रूप से एक-दूसरे से कहा कि ‘उन्हें जल्द ही मिलना चाहिए।’

उत्तर प्रदेश चुनाव में पांच महीने से भी कम समय बचा है और दोनों पार्टियां का लक्ष्य है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार को हटाना। फिर भी दोनों पार्टियां मिल कर चुनाव नहीं लड़ पाएंगी।  

क्यूंकि कांग्रेस सपा को भी अपना दुश्मन मानती है और इसलिए प्रियंका ने हाल ही में कड़ी टिप्पणी की थी।  वैसे अखिलेश पर प्रियंका गांधी लगातार हमलावर रहीं हैं। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद प्रियंका गांधी ने पहली बार अखिलेश यादव पर सीधे तौर पर निशाना साधा था। प्रियंका गांधी ने कहा था कि सपा बीजेपी के खिलाफ सड़कों पर नहीं उतरती है। हालांकि अखिलेश ने तुरंत जवाब देते हुए कहा था कि वे कमरे में रहती हैं, इसलिए उनको हमारा संघर्ष नहीं दिखता है।

उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार के गठबंधन में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की भूमिका को अलग नहीं किया जा सकता। ममता काफी नहीं चाहेगी कांग्रेस और सपा एक हो।  यही गठबंधन होता भी है तो तृणमूल सपा के साथ हाथ मिलाएगी ताकि कांग्रेस बाहर रह सके।  

वैसे भी प्रियंका के महिलाओ को लेकर की गई घोषणा से ममता काफी नाराज़ है ! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *