हिंदुत्व की तुलना ISIS से करने वाले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और पथराव

न्यूज़ रिवेटिंग

नैनीताल, नवंबर 15

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने फेसबुक में एक पोस्ट के जरिया बताया कि उनके नैनीताल स्थित घर पर आगजनी और पथराव की घटना हुई है।

खुद सलमान खुर्शीद ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की हैं और साथ में अपने उस तर्क का समर्थन किया है जिसे उन्होंने किताब में लिखा था। अपनी किताब में सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS तथा बोको हराम से की थी।

सलमान खुर्शीद के घर पर हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था। वे सांप्रदायिक नारे लगा रहे थे।

खुर्शीद के घर पर जिस समय हमला हुआ, संयोग से परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। इस घटना में किसी के घायल होने की बात अब तक नहीं कही जा रही है। वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बता दें कि किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन ISIS और बोको हरम से किए जाने के मामले में वे हिंदुत्वादी संगठन और भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। उनकी किताब जब से सामने आई है, राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस घटना के बाद से राजनीतिक बयानबाजी बढ़ने और मामला गरमाने की आशंका जताई जा रही है।

कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सलमान खुर्शीद एक राजनेता हैं। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को गौरवान्वित किया है और हमेशा घरेलू स्तर पर देश के एक उदारवादी, मध्यमार्गी और समावेशी दृष्टिकोण को व्यक्त किया है। हमारी राजनीति में असहिष्णुता के बढ़ते स्तर की सत्ता में बैठे लोगों को निंदा करनी चाहिए।

मुक्तेश्वर के थानाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं पर आगजनी और तोड़फोड़ और गोली चलाने का आरोप लगा है। केयरटेकर सुंदर राम की शिकायत पर राकेश कपिल और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ 402, 427, 504, 436, 147, 148 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *