इस्लाम छोड़ आज से हिन्दू बने वसीम रिजवी

वसीम रिजवी

न्यूज़ रिवेटिंग

गाजियाबाद, दिसंबर 6

उत्तर प्रदेश शिया वक्‍फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने आज इस्‍लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया।

गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम स्थित डासना मंदिर में महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उन्‍हें हिंदू धर्म ग्रहण कराया। इस दौरान महंत नरसिंहानंद ने कई तरह के अनुष्ठान भी किए। धर्म परिवर्तन के बाद रिजवी अब त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे।

रिज़वी ने सबसे पहले वैदिक मंत्रों के साथ माँ काली की पूजा की और उसके बाद उनका शुद्धिकरण हुआ। उन्हें ब्राह्मण समाज में जितेंद्र नारायण त्यागी नाम दिया गया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन की यहां कोई बात नहीं है। जब मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया, तब यह मेरी मर्जी है कि मैं किस धर्म को स्वीकार करूं। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है और उसमें इतनी अच्छाइयां हैं, इंसानियत है कि हम समझते हैं कि इतनी किसी और धर्म में नहीं हैं।

वसीम रिजवी उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कुरान की आयतों को हटाने के लिए अर्जी दी थी। जिसके बाद कई अल्पसंख्यक संगठनों ने उनका विरोध किया था वही आतंकी संगठनो ने मारने की धमकी दी थी। इसके बाद वसीम रिजवी की किताब को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। बड़ी संख्या में हिंदू धर्मगुरुओं ने वसीम रिजवी के हिंदू बनने का स्वागत किया है।

कुछ समय पहले वसीम रिजवी ने अपनी वसीयत में भी लिख दिया था कि मरने के बाद उन्हें दफनाने की बजाय हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया जाए। हालांकि मुस्लिम समुदाय का कहना है कि इस्लाम और शियाओं से इसका कुछ लेना-देना नहीं है।

One Comment on “इस्लाम छोड़ आज से हिन्दू बने वसीम रिजवी”

  1. Howdy! I just woud like to give you a huge thumbs up foor your great info you’ve got here on this post. I’ll be coming back to your site for more soon. is there a special schedule for posting ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *