भाजपा की बल्ले-बल्ले, पंजाब में किसानों का होगा मत विभाजन

गुरनाम सिंह चढ़ूनी

न्यूज़ रिवेटिंग

चंडीगढ़, दिसंबर 18

पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को बड़ा धक्का लगा है; कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में शामिल नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शनिवार को अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है।

चढ़ूनी ने ऐलान किया कि उनका दल आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगा।  गुरनाम सिंह चढ़ूनी 40 किसान संगठनों वाले संयुक्त किसान मोर्चा के सक्रिय सदस्य थे और उनका किसान संगठन हरियाणा भारतीय किसान यूनियन उन 40 दलों में शामिल था। मोर्चा ने कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से भी ज्यादा लंबे वक्त तक चले किसान आंदोलन की अगुवाई की थी।

चढ़ूनी ने कहा कि उनकी पार्टी का नाम संयुक्त संघर्ष पार्टी होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका इरादा सिर्फ साफ स्वच्छ और ईमानदार लोगों को आगे लाने का है ताकि वो जनता की सेवा कर सकें।

किसान नेता ने स्पष्ट किया कि किसी अन्य दल से गठबंधन को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है, लेकिन उनकी पार्टी सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रयास करेगी।  यदि ऐसा हुआ तो सत्ताधारी कांग्रेस और अपना प्रभाव राज्य में बढ़ाने का प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी के लिया निराशा की बाद होगी।

किसान आंदोलन और कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद दोनों राजनीतिक दल उस वर्ग के वोटो पर नज़र जमाय हुआ थे।  उनका मानना है कि किसानो की भाजपा से नाराजगी का लाभ उन्हें मिलेगा।

लेकिन चढ़ूनी की पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से समीकरण बिगड़ सकता है और किसानो का वोट विभाजित होगा जिसका लाभ सीधे भाजपा को मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *