चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस तीसरे स्थान पर

दमनप्रीत सिंह

न्यूज़ रिवेटिंग

चंडीगढ़, दिसंबर 27

अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले सत्ताधारी कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को तीसरे स्थान मिला है।

चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आप ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। मेयर बनाने के लिये 18 सीटों की ज़रूरत है मगर कोई भी पार्टी इस जादुई आंकड़े को छू नहीं पायी।

कांग्रेस 8 और भाजपा 12 सीटें ही जीत पायी जबकि अकाली दल 1 सीट तक सीमित रहा। सुबह मतगणना के बाद आये नतीजों ने सभी को चौंका दिया।

यहां आम आदमी पार्टी पहली बार मैदान में उतरी थी और उसका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहा वही भाजपा के लिये खतरे की बात यह है कि पार्टी के मेयर रविकांत शर्मा अपनी सीट हार गये। उन्हें आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने हराया।

वहीं शहर के पूर्व मेयर और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेश मोदगिल भी अपनी सीट हार गए हैं।

आम आदमी पार्टी ने हर महीने 20,000 लीटर पानी प्रति घर, मुफ्त सार्वजनिक पार्किंग, घर-घर जाकर कचरा संग्रहण, मुफ्त प्राथमिक शिक्षा और मोहल्ला क्लीनिक जैसी मुफ्त सुविधाओं का वादा किया था। कचरा डंपिंग ग्राउंड को साफ करना भी उसका वादा था।

माना जा रहा है कि पानी, सीवरेज और पार्किंग की दरों में बढ़ोतरी को लेकर लोग सत्ताधारी दल से नाराज थे। कोविड उपकर और गाय उपकर भी अक्सर विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे थे। मूल्य वृद्धि जैसे राष्ट्रीय मुद्दों ने भी भाजपा को प्रभावित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *