नागालैंड विधानसभा चुनाव ने रचा इतिहास, जानिए कैसे?

हेकानी जाखलू और सलहौतुओनुओ क्रूस

न्यूज़ रिवेटिंग

कोहिमा, मार्च 1

नागालैंड में हुए विधानसभा चुनाव के आज परिणाम आने के बाद राज्य में इतिहास रचा गया है क्यूंकि पहली बार दो महिला विधायक निर्वाचित हुई है।

नागालैंड के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधन ने सत्ता में वापिस की है। बीजेपी और उसके गठबंधन ने 60 सीटों में से 36 सीटों पर विजय हासिल कर ली।

राज्य के इतिहास में पहली बार राज्य विधानमंडल में कम से कम दो महिला प्रतिनिधि बैठेंगी।

नागालैंड में एनडीपीपी द्वारा मैदान में उतारी गईं दो महिला उम्मीदवार – हेकानी जाखलू और सलहौतुओनुओ क्रूस – ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव जीत लिया है। हेकानी जखालू ने दीमापुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता है, वहीं सल्हौतुओनुओ क्रूस ने पश्चिमी अंगामी सीट जीती है।

दोनों महिला नेता नागालैंड की राजनीति के इतिहास में पहली महिला विधायक होंगी।

कौन हैं हेकानी जाखलू?

पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड के हेकानी जाखलू केन्स पेशे से एक वकील और सामाजिक उद्यमी हैं। उन्होंने नागालैंड के युवाओं को व्यवसाय के अवसरों में मदद करने के लिए एक गैर सरकारी संगठन – यूथनेट नागालैंड की स्थापना की थी। उन्हें 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

हेकानी जाखलू का जन्म नागालैंड के दीमापुर में हुआ था। उन्होंने बेंगलुरु के बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल में शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज में राजनीति विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में कानून में स्नातक के लिए अध्ययन किया और सैन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय में कानून में स्नातकोत्तर किया।

सल्हौतुओनुओ क्रूस कौन है?

साल्हौतुओनुओ क्रूस नागालैंड में खोनोमा – एशिया का पहला हरित गांव – से है। सल्हौतुओनुओ क्रूस एक स्थानीय होटल मालिक है।

भाजपा की अकेली महिला उम्मीदवार काहुली सेमा एटोइजू एसी से शुरुआती जीत के रुझान के बाद विजय होने से चूक गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *