छत्तीसगढ़ के तीन चेहरों को म‍िली भाजपा के राष्‍ट्रीय संगठन में जगह

बीजेपी अध्‍यक्ष जे पी नड्डा

न्यूज़ रिवेटिंग

नई दिल्ली, जुलाई 29

छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव 2023 की तैयार‍ियों के बीच आज भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्‍यों की घोषणा की है।

इस सूची में छत्तीसगढ़ के तीन चेहरों को जगह म‍िली है। भाजपा ने पूर्व मुख्य्मंत्री डॉ रमन सिंह को राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बनाये रखा वहीं प्रदेश से दो महिलाओं उपाध्यक्ष बनाया गया है।  वे है लता उसेंडी और राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय।  

उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को देखते हुए भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्‍तर प्रदेश से सात लोगो को शामिल किया है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्‍मीकांत बाजपाई को राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने की जुगत में है।  राष्ट्रीय महामंत्री में सांसद अरुण स‍िंंह व राधामोहन अग्रवाल को उत्‍तर प्रदेश से राष्‍ट्रीय संगठन में जगह दी गई है।

लखनऊ से श‍िवप्रकाश को राष्‍ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। सांसद सुरेंन्‍द्र स‍िंह नागर को उत्‍तर प्रदेश से राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। कोषाध्यक्ष के पक्ष पर यूपी से राजेश अग्रवाल को जगह मिली है।

उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख पसमांदा मुस्लिम और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

मंसूर की नियुक्ति भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की नई टीम की सबसे बड़ी पहचान है। सांसद संजय बंदी को भी जगह दी गई है, जिन्हें हाल ही में तेलंगाना भाजपा प्रमुख के पद से हटा दिया गया था।

कांग्रेस के दिग्गज एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी जगह दी गई है। अनिल हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे और अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।  केरल के अब्दुल्ला कुट्टी को उपाध्यक्ष का पद दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *