छत्तीसगढ़ भाजपा सह-प्रभारी बने बिहार में मंत्री

लव कुमार मिश्रा

पटना, 9 फरवरी

बिहार पुलिस के पूर्व महानिदेशक, सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और भाजपा के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी आज नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हो गए।

वे उन 17 नए मंत्रियों में शामिल है जिन्हें मंगलवार सुबह राजभवन में शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने तीन महीने पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार आज किया।

नितिन नवीन मंत्री बनने वाले पटना जिले के एकमात्र विधायक है। वे राज्य के नए लोक निर्माण विभाग के मंत्री होंगे।

1987-बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी और पूर्व पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार को आबकारी और निषेध विभाग आवंटित करके शराब पर प्रतिबंध लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।

सुनील कुमार अगस्त 2020 में जदयू में शामिल हुए थे। सेंट स्टीफन कॉलेज में पढ़े सुनील कुमार के पिता चंद्रिका राम एक अनुभवी विधायक और बड़े भाई अनिल कुमार कांग्रेस विधायक थे।

नीतीश कैबिनेट में नए चहरे में नीरज कुमार सिंह बबलू को शामिल किया गया हैं। उन्हें वन और पर्यावरण विभाग आवंटित किया गया था। नीरज कुमार मुंबई के फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं, जो पिछले साल जून में अपने फ्लैट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। बबलू, जो कोसी क्षेत्र के सुपौल जिले के छतापुर का प्रतिनिधित्व करता है, राजपुताना पगड़ी में थे। उनकी पत्नी भी विधायक हैं।

भाजपा से केवल दो पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया है; बाकी 33 साल के अजय राज सहित सभी नए हैं।

बसपा के निर्वाचित विधायक, जामा खान, जो जदयू में शामिल हो गए थे और सत्ता दाल का मुस्लिम चेहरा मने जाते थे, को मंत्री मंडल में स्थान नहीं मिला। पिछले हफ्ते विधान परिषद के लिए चुने गए पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को भाजपा कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। उन्हें उद्योग विभाग दिया गया है। उन्होंने उर्दू में शपथ ली।

सुमित कुमार सिंह, जो चकाई से निर्दलीय विधायक चुने गए, तीसरी पीढ़ी के मंत्री होंगे। उनके पिता, नरेंद्र सिंह नीतीश कुमार मंत्रालय में खाद्य और कृषि मंत्री थे और दादा श्री कृष्ण सिंह कर्पूरी ठाकुर कैबिनेट में परिवहन मंत्री थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *