‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस’, मनीष तिवारी ने दिलाया याद!

मनीष तिवारी

न्यूज़ रिवेटिंग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पार्टी में शामिल होने के ठीक पहले मंगलवार को कम्युनिस्ट विचारक रहे कुमारमंगलम की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस’ का हवाला दिया।

कम्युनिस्ट नेताओ के कांग्रेस में शामिल होने की श्रृंखला में आज कन्हैया कुमार भी शामिल हो गए। उनके साथ वाम विचारधारा वाले गुजरात के नेता जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दोनों के कांग्रेस प्रवेश को ऐतिहासिक बताया। लेकिन कांग्रेस के कुछ समर्पित नेता इस बात से चिंतित है।

मनीष तिवारी ने इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी पर तंज किया और उन्होंने कम्युनिस्ट विचारक रहे कुमारमंगलम की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस’ का हवाला दिया, जिससे यह प्रतीत होता है कि वह पार्टी पर कटाक्ष कर रहे हैं.

लोकसभा सदस्य तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। अब शायद 1973 की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस’ के पन्ने फिर से पलटे जाएं। लगता है कि चीजें जितनी ज्यादा बदलती हैं, वो उतना ही पहले की तरह बनी रहती हैं।

कन्हैया कुमार के कांग्रेस का दामन थामने की खबर जैसे ही चर्चे में आई, भाजपा हमलावर हो गई। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग का कांग्रेस में विलय हो रहा है। अफजल गुरु को अपना गुरु मानने वाले कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश विरोधी नारे लगाने वाले के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी जेएनयू में जाकर मिलते हैं। अब उनकी बारी है कि वे राहुल गांधी के साथ खड़े हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *