नहीं रहे डाक्टर भगवती शरण मिश्र

डाक्टर भगवती शरण मिश्र

न्यूज़ रिवेटिंग

पटना, अगस्त 27

सुप्रसिद्ध साहित्यकार और भारतीय प्रशासनिक सेवा से अवकाश प्राप्त अधिकारी डाक्टर भगवती शरण मिश्र का आज सुबह नई दिल्ली में पश्चिम बिहार स्थित आवास में निधन हो गया।

श्री मिश्र ८१ साल के थे। वे अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार जिसमे चार पुत्री और तीन बेटे शामिल हैं छोड़ गए। उनकी पत्नी का पिछले साल निधन हो गया था।

उन्होंने १०० से भी ज्यादा पुस्तके और ग्रंथ लिखी है और बिहार में राजभाषा निदेशक, हिंदी, भोजपुरी, मैथिली ग्रंथ अकादमी के प्रमुख रहे। उन्होंने ने रेलवे मंत्रालय में अधिकारी भी रहे।

परिवार के सूत्रों ने बताया उनका प्राणांत सोए में ही हो गया था।