गुजरात के भीखू भाई होंगे बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री

भीकु भाई दलसानिया

लव कुमार मिश्र

पटना, अगस्त १८

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज गुजरात बीजेपी के संगठन महामंत्री भीकु भाई दलसानिया को बिहार का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है।  

आज सुबह ही  दलसानिया ने एक ट्वीट द्वारा जानकारी देते हुए लिखा १९९७ से गुजरात में स्वयं सेवक के रूप में  कार्य किया,और अब बिहार जा रहा हूं।  दलसानिया की पहचान गुजरात में  एक साइलेंट वर्कर के रूप में की जाती है जो बिना ताम झाम के साथ जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाया।  वे भाजपा के एक नेता हैं, जिनका कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों और दिग्गज नेताओं तक हर व्यक्ति से सीधा संबंध है।  

कड़वा पटेल समुदाय से ताल्लुक रखने वाले  दलसानिया सौराष्ट्र के जामनगर जिले के जोडिया तालुक से संगठन में सक्रिय हुए थे। 2016 में  जब श्रीमती आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था, तब दलसानिया मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के रूप में  उभरे थे।

विजय रूपाणी जो राजकोट के विधायक थे,उन्हे चुना गया था मुख्यमंत्री।श्री रूपाणी जैन बनिया है ,लेकिन पटेल समुदाय को प्रसन्न रखने के लिए दो उप मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए थे।  

वर्तमान में बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी को बिहार-झारखण्ड का महामंत्री नियुक्त किया गया है। त्रिपाठी ने १२ साल पहले यह पद संभाला था।

हाल ही में बिहार में हुआ एक ऑडियो कांड को भी इस फेरबदल से देखा जा रहा है।  

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में पार्टी ने बड़ा बदलाव किया यह भी चर्चा का विषय है।  लगभग दो दशक से गुजरात बीजेपी के महासचिव रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले आरएसएस के प्रचारक भीखू भाईदलसानिया को हटाकर रत्नाकर को गुजरात भाजपा का महासचिव नियुक्त किया गया है।  रत्नाकर बिहार बीजेपी के सह संगठन महामंत्री थे।