स्थापना दिवस पर गिरा कांग्रेस का झंडा

न्यूज़ रिवेटिंग

नई दिल्ली, दिसंबर 28

कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस समारोह में पार्टी मुख्यालय में अजीब वाकया सामने आया। इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी का झंडा फहरा रही थीं और वह गिर गया।

हालांकि नीचे गिरने से पहले सोनिया गाँधी ने झंडे को पकड़ लिया। दरअसल, पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था, इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे।

समारोह के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं, तो कांग्रेस का झंडा ही नीचे गिर गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है।

सेवा दल की एक कार्यकर्ता तुरंत दौड़ कर पहुंची लेकिन झंडे को दुबारा नहीं फेहराया गया और कार्यकर्ता ने उसे अपने कंधे में रखा लिया ताकि कार्यक्रम जारी रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *