गुजरात मंत्रिमंडल का गठन कल तक के लिए टला

लव कुमार मिश्र

अहमदाबाद, सितम्बर १३

गांधी नगर स्थित राज भवन में नव नियुक्त मुख्य मंत्री भूपेंद्र पटेल के सहयोगियों का आज प्रस्तावित शपथ ग्रहण तीन बार स्थगित किया गया।

आज बारह बजे से चार बजे के बीच मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह तीन बार निर्धारित हुआ और अंततत कल डेढ़ बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

पटेल अपने मंत्रिमंडल में बिल्कुल नए चेहरे शामिल करना चाह रहे हैं और अपने पूर्ववर्ती विजय कुमार रूपाणी के 90 प्रतिशत सहयोगियों को बाहर रखने का निश्चय किया।

रूपाणी के समर्थकों और पूर्व उप मुख्यमंत्री नीतिन पटेल भी नाराज हो गए वही कई पुराने मंत्रियों ने रूपाणी के आवास पर जाकर विरोध भी दर्ज कराया।

नए मुख्यमंत्री ने रूपाणी के कार्यकाल में मुख्य मंत्री सचिवालय के अधिकारियों का भी तबादला आज कर दिया और अपनी टीम में उच्च पदस्थ अधिकारियों को पदस्थापित कर दिया।

विजय कुमार रूपाणी को पटेल ने आज सौराष्ट्र मै आई भयंकर बाढ़ पर निगरानी करने की जिम्मेवारी दी।