श्रीनगर में लश्कर का पाकिस्तानी आतंकी सलीम पर्रे सहित एक अन्य ढेर

न्यूज़ रिवेटिंग

श्रीनगर, जनवरी 3

श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का कुख्यात वांछित आतंकवादी सलीम पर्रे सोमवार दोपहर को मारा गया।

ठीक एक घंटे बाद हुए दूसरे मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक और आतंकी को मार गिराया। दोनों मुठभेड़ श्रीनगर के शालीमार क्षेत्र की बताई जा रही है।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया, ‘‘प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के कुख्यात आतंकवादी सलीम पर्रे को श्रीनगर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।’ वह पाकिस्तान का रहने वाला था। अधिकारी ने बताया कि मोस्ट वांटेड और खूंखार आतंकी की कई दिनों से तलाश चल रही थी।

सलीम पर्रे ने 2016 में आंदोलन कर रहे 12 लोगो की गला रेत कर हत्या कर दी थी।