राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी श्रीहरन एक महीने की पैरोल

नलिनी श्रीहरन

न्यूज़ रिवेटिंग

चेन्नई, दिसंबर 23

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी नलिनी श्रीहरन एक महीने की पैरोल मिली है।

उनकी बीमार मां पद्मा के बार-बार अनुरोध के बाद नलिनी को पैरोल दी गयी है। राज्य के विशेष लोक अभियोजक, हसन मोहम्मद जिन्ना ने गुरुवार को मद्रास उच्च न्यायालय को सूचित किया कि राज्य सरकार ने नलिनी को एक महीने की साधारण पैरोल दी है जो वेल्लोर विशेष महिला जेल में बंद है।

बीते ३० सालों से जेल में कैद नलिनी श्रीहरन के लिए यह तीसरा मौका है जब वह जेल से बाहर निकल रही है। सबसे पहले 2018 में अपने पिता की मौत पर उनके अंतिम दर्शन के लिए नलिनी को एक दिन की पैरोल मिली थी। उसके बाद बेटी के शादी के लिए 2019 में एक महीने की पैरोल दी गयी थी।

नलिनी अपनी मां पद्मा, अपनी बहन कल्याणी और अपने भाई बकियानाथन के साथ कड़ी पुलिस सुरक्षा में वेल्लोर के सतुवाचेरी में किराए के मकान में रहेंगी, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने 2019 में पैरोल मिलने के दौरान किया था।

नलिनी, अपने पति श्रीहरन के साथ, जो एक श्रीलंकाई नागरिक है, राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को श्रीपेरंबदूर में हत्या के तीन सप्ताह बाद से ही कारावास में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *