छत्तीसगढ़ राज्य बिजली मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन का निधन

श्री राजीव रंजन

न्यूज़ रिवेटिंग

पटना, जुलाई 25

छत्तीसगढ़ राज्य बिजली मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन का बृहस्पतिवार की रात नई दिल्ली में निधन हो गया।

वे झारखंड राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे है। श्री राजीव रंजन को आज देर शाम सीने में दर्द की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्री रंजन का छत्तीसगढ़ राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में लम्बा कार्यकाल रहा। वे रमन सिंह सरकार में अध्यक्ष नियुक्त हुए थे।

पद छोड़ने के बाद वे पटना चले गए जहा उन्होंने जेडीयू ज्वाइन किया। उन्होंने बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार इंजीनियरिंग् कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की थी।

राजीव रंजन जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे और इस्लामपुर क्षेत्र से विधान सभा सदस्य भी थे।