नहीं रहे पूर्व राज्य सभा सदस्य श्रीरु भैया

श्री श्रीगोपाल व्यास

न्यूज़ रिवेटिंग

रायपुर, नवंबर ७

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री श्रीगोपाल व्यास का आज प्रातः निधन हो गया।

अपने चाहने वालो के बीच श्रीरु भैया के नाम से जाने जाते थे। उनका जन्म 15 February १९३२ को हुआ था। उन्होंने जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की थी। पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ थे।

अंतिम दर्शन हेतु उनके पार्थिव को निज निवास HDD-33, विधायक कॉलोनी, रायपुर में 10.45 बजे तक रखा गया। तत्पश्चात देहदान हेतु एम्स रायपुर गेट नंबर 5 के लिए प्रस्थान करेंगे।

वे संघ के प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन किया।