
भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव में मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है।
केरल भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले ई श्रीधर ने पार्टी का दामन थामा था। मेट्रो मैन ई श्रीधरन का भाजपा में शामिल होना केरल चुनाव के लिहाज से पार्टी की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ८८-वर्षीय मेट्रो मैन के नाम से लोकप्रिय श्रीधरन की छवि एक बेदाग नौकरशाह की रही है।
चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार केरल में छह अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में मतगणना दो मई को चार अन्य राज्यों के साथ ही होगी।
21 फरवरी को भाजपा में शामिल होने के बाद ई श्रीधरन ने कहा था कि उनका मुख्य लक्ष्य पार्टी को केरल में सत्ता में लाने में मदद करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी जीतती है, तो वह राज्य का मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार रहेंगे और अगर उन्हें यह पद मिलता है, तो उनका जोर राज्य में बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर रहेगा।
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो पार्टी का ध्यान राज्य में बड़े स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास करना और राज्य को कर्ज के जाल से मुक्ति दिलाने पर होगा। देश से लेकर विदेश तक मिला उन्हें कई सम्मान मिले है।
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले ई श्रीधरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि मोदी देश के सबसे योग्य नेताओं में से एक हैं और उनके हाथ में देश का भविष्य बेहतर हो सकता है।
पिछली विधान सभा में भाजपा को केरल में १४० सीटों में से केवल एक ही मिला था।