नहीं रहे विजु पिल्लई, कल रात माँ चल बसी

विजु पिल्लई

न्यूज़ रिवेटिंग

रायपुर, अप्रैल 14

एक परिवार के लिए इससे बड़ी त्रासदी और क्या हो सकती है, कल देर रात माँ चल बसी और आज शाम को उनका बेटा।

शंकर नगर निवासी विजु पिल्लई का आज देर शाम निधन हो गए। वे COVID से संक्रमित हो गए थे और उससे सम्बंधित जटिलताओं के कारण एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

विजु छत्तीसगढ़ के पूर्व संयुक्त सचिव और तत्कालीन मुख्यमंत्री के सचिव अमन सिंह के सहायक थे। अपने व्यवहार के कारण वे राज्य के अफसरशाह के बीच लोकप्रिय थे। राज्य के लगभग सभी बड़े अधिकारियो से उनकी निकटता थी।

उनकी माता पद्मिनी अम्मा का कल देर रात निधन हो गया। रात में उन्हें कुछ परेशानी हुई और उन्हें उसी अस्पताल ले जाया गया जहा उनका बेटा भर्ती था। । लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज सुबह ही उनका अंतिम संस्कार शंकर नगर मुक्तिधाम में किया गया था।