क्यों राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने इस घोड़े को दुलारा?

न्यूज़ रिवेटिंग

नई दिल्ली, जनवरी 26

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड एस्कॉर्ट में शामिल घोड़े विराट को आज भावुक विदाई दी। विराट राष्ट्रपति के एस्कॉर्ट में पिछले करीब 10 साल से सेवा में था और आज सेवानिवृत हो गया।

राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड कर्नल अनूप तिवारी ने गणतंत्र दिवस में विराट के सवार थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विराट को विदा किया। इस दौरान सभी इस घोड़े के बारे में बात कर रहे थे। मोदी विराट को दुलार रहे थे। विराट ने अपने कार्यकाल के दौरान कई राष्ट्रपतियों को सलामी दी थी।

विराट को अपनी विशिष्ट योग्यता और सेवा के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ Commendation Card से सम्मानित किया गया है। अपनी सेवा के दौरान विशेष कार्य और अनुशासन के लिए विराट को यह सम्मान दिया गया है।

विराट ने रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल हेमपुर से ट्रेनिंग पूरी की थी। घोड़ा विराट 2003 में राष्ट्रपति के अंगरक्षक फैमिली में शामिल हुआ था। ये होनोवेरियन नस्ल का घोड़ा है। विराट राष्ट्रपति के अंगरक्षक के चार्जर के रूप में भारतीय सेना उसे विशेष सम्मान दिया है।

विराट ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपनी सेवाएं दी हैं।

रेसिडेंट बॉडीगार्ड ने गणतंत्र दिवस परेड 2022 के बाद विराट के रिटायर होने का ऐलान किया था। विराट ने अपनी सेवा के दौरान 13 बार गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *